सैनी समाज के विकास की गति तेज कैसे हो विषय पर सेमिनार का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय सैनी समाज के विकास की गति तेज कैसे हो विषय पर सेमिनार का आयोजन अंतरराष्ट्रीय सैनी समाज मार्गदर्शन एवं एकता संघ के नई दिल्ली के तत्वाधान में , सैनी समाज के विकास की तीव्र गति में आने वाली बाधाओं और उन पर काबू पाने के उपायों पर एक सेमिनार का आयोजन जैना टावर III जनकपुरी नई दिल्ली में आयोजित किया गया। जिसमे विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया राष्ट्रीय कुश्ती कोच मनदीप सिंह सैनी ने संगोष्ठी को संबोधित किया और सलाह दी कि बच्चों को अपनी पसंद का खेल चुनना चाहिए और इसे जुनून बनाना वनाकर कैरियर के रूप में अपनाना चाहिए। रोहतक से श्रीमती लीला सैनी राष्ट्रीय फिल्म आर्टिस्ट , रोहिणी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राम रतन सैनी , तमिलनाडु सरकार , तमिलनाडु हाउस नई दिल्ली आईटी विभाग से श्रीमती प्रीती सैनी , , श्री विजय कुमार सैनी निदेशक सावन ग्लास प्राइवेट लिमिटेड रोहतक , श्री कमल सैनी निगम पार्षद और डॉ. हरि सैनी झज्जर हरियाणा से , प्रदीप कुमार सैनी , इंजीनि...